छठ महापर्व की इस दिन से होगी शुरुआत, खरना से लेकर अर्घय देने की तिथि मुहूर्त और महत्व जानें

Nodpot News छठ महापर्व बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश की कई जगहों पर धूमधाम से मनाया जाता है। छठ पूजा का आरंभ कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 17 नवंबर से हो रहा है। लोक आस्था का यह महापर्व छठ 4 दिनों तक चलता है। छठ के पहले दिन नहाय खाय से होती है। छठ पूजा के दौरान छठी मैय्या की पूजा अर्चना की जाती है। आइए जानते हैं छठ पूजा की तारीख और महत्व।
छठ पर्व का पहला दिन नहाया खाया होता है यह 17 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा
नहाय खाय के साथ छठ महापर्व का आरंभ हो जाता है। इस बार 17 नवंबर यानी छठ के पहले दिन नहाय खाय से होगी। इस दिन व्रत रखने वाली महिला और पुरुष सिर्फ एक समय ही भोजन करते हैं। साथ ही भोजन ग्रहण करने से पहले सूर्य भगवान को भोग लगाया जाता है। इस दिन अपने घर के पास किसी पवित्र नदी या कुंड में जाकर स्नान भी किया जाता है। स्नान करने से बाद साफ वस्त्र धारण करके ही भोजन ग्रहण करना होता है। इस दिन चने की दाल और लौकी की सब्जी बनाई जाती है। साथ ही पहले दिन व्रत रखने वाले पहले खाना खाते हैं इसके बाद ही परिवार के बाकी लोग भोजन ग्रहण करते हैं।
छठ महापर्व दूसरे दिन 18 नवंबर 2023 खरना
छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना किया जाता है। खरना का मतलब है शुद्धिकरण। व्रती इस पूरे दिन उपवास रखती है। फिर शाम के समय मिट्टी के नए चूल्हे पर गुड़ की खीर प्रसाद के रूप में बनाई जाती है। इसी प्रसाद को व्रती ग्रहण करते हैं। फिर इस प्रसाद को बाकी लोगों में बांटा जाता है। इसके बाद से 36 घंटे का लंबा निर्जला उपवास शुरू होता है।
छठ तीसरा दिन 19 नवंबर 2023 संझिया घाट
छठ पूजा के तीसरे दिन यानी संझिया घाट को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इससे पहले व्रत रखने वाली महिलाएं सूर्य निकलने से पहले रात को मिश्री डाला पानी पीती हैं। उसके बाद शाम के समय सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है। सूर्य देव की उपासना के लिए इस दिन तरह तरह के पकवान ठेकुआ और मौसमी फल आदि अर्पित किए जाते हैं।
छठ तीसरा दिन 20 नवंबर 2023 उगते सूर्य को अर्घय (भौरखा घाट)
छठ पूजा के चौथे दिन यानी भौरखा घाट 20 नवंबर 2023 को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। सूर्य देव को अर्घ्य देते समय संतान और परिवार की सुख शांति बनाए रखने की कामना की जाती है। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत का समापन किया जाता है।