धनतेरस और दिवाली से पहले सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि खरीदने के लिए ये शुभ मुहूर्त हैं,आप खरीद सकते हैं अपनी जरूरत की चीज़ें

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इसके अलावा लोग इस दिन बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, घर की ज़रूरत की चीज़ें और ज़मीन-मकान आदि भी खरीदते हैं मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदी गई हर चीज़ में 13 गुना वृद्धि होती है ,सुबह 07:00 बजे से शाम 05:55 बजे तक सोना-चांदी और दूसरे सामान खरीदना शुभ रहेगा।
 
Dhanteras par pooja ka shubh muhurt

 

 Nodpot News सूर्योदय से सूर्यास्त तथा सूर्यास्त से सूर्योदय के बीच का काल 30-30 घटी यानी घड़ी में मापा गया है। 30 घटी को अष्ट अंग में बांटने पर दिन और रात की 8-8 चौघड़िया प्राप्त मिलती हैं। प्रत्येक चौघड़िया लगभग 4 घटी का होता है, इसलिए इसे चौ अर्थात चार + घड़िया, घटी, या बेला के नाम से संबोधित किया जाता है। इसे चतुर्श्तिका भी कहते हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

 

 Dhanteras 2023 राहुकाल प्रातः 10.30 से लगभग 12 बजे तक रहेगा। धनतेरस पर वृषभ  ग्न में कुबेर और लक्ष्मी का पूजन श्रेयस्कर होगा। भगवान धन्वंतरि को हिंदू धर्म में देव वैद्य का पद प्राप्त है। लिहाज़ा, उत्तम स्वास्थ्य के लिए धन्वंतर‍ि पूजन अमृत चौघड़िया, लाभ चौघड़िया, धनु लग्न या कुंभ लग्न में करना चाहिए।


धनतेरस पर चौघड़िया मुहूर्त

 

लक्ष्मी हमेशा हिसाब किताब यानी बही खाते में निवास करती हैं। धन त्रयोदशी पर बही खाता यानी पुस्तक खरीदने और उसके पूजन का विशेष महत्व है। बही खाता, चोपड़ा यानी खाता लिखने वाली पुस्तक का क्रय शुभ चौघड़िया में ही करना चाहिए। धन त्रयोदशी पर रजत अर्थात् चांदी ख़रीदना भाग्योदय कारक है। इस दिन ख़रीदे हुए रजत में नौ गुणा वृद्धि होती है। सोना चांदी और अन्य धातु वृष लग्न में खरीदना चाहिए। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, शुभ-चौघड़िया, उद्वेग-चौघड़िया और कुंभ लग्न में घर लाना शुभ है।

कार या बाइक शुभ चौघड़िया, कुंभ लग्न, चर-चौघड़िया या वृषभ-लग्न में क्रय किया जा सकता है। म्यूचूअल फ़ंड और शेयर शुभ चौघड़िया, लाभ चौघड़िया और कुंभ लग्न में क्रय करना चाहिए।

 

धनत्रयोदशी एक बहुत ही शुभ दिन होता है, इस दिन खरीददारी करने के लिए कुछ विशेष समय

इस दिन हथियार, विस्फोटक सामग्री या अनावश्यक वस्तुयें कदापि नहीं ख़रीदनी चाहिए।

शाम की चर चौघड़िया- शाम को 4.30 से 6 बजे तक।

शाम की लाभ चौघड़िया- रात 9 बजे से 10.30 तक।

धनत्रयोदशी पर अशुभ चौघड़िया: इस समय भूलकर भी न करें खरीदारी

काल चौघड़िया- सुबह 10.30 से दोपहर 12 बजे तक।

रोग चौघड़िया- दोपहर में 1.30 से 3 बजे तक।
 

Tags