फौजी जनरल भारत में खरीद सकते हैं संपत्ति ,आम लोग नहीं कर सकते दोस्ती पाकिस्तानी सेना का खुल गया राज़

पाकिस्तान में सेना बहुत अमीर है। उनके अफसरों की विदेशों में भी संपत्ति है। सेना को संपत्ति खरीदने-बेचने में छूट मिलती है। पाक अफसर भारत को गाली देते हैं लेकिन लंदन में रहने वाले भारतीयों से प्रॉपर्टी खरीद लेते हैं। पत्रकार हामिद मीर ने पाक सेना का यह राज़ उजागर किया है।

 
पाकिस्तानी

Npdpot News : पाकिस्तान की सरकार और सेना के लोग किस तरह का दोहरा रवैया अपनाते हैं। इसकी पोल पाकस्तान के ही सीनियर जर्नलिस्ट ने खोल दी है। पाकिस्तान के सीनियर पत्रकार हामिद मीर ने पाकिस्तानी फौज के अफसरों और आम लोगों को कानूनों में अलग-अलग छूट दिए जाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सेना आम लोगों को भारत के खिलाफ उकसाती रहती है जबकि खुद के अफसरों के लिए प्रोपर्टी खरीदने की भी इजाजत है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

 

अफसरों की विदेशों में प्रोपर्टी होने की ओर भी किया इशारा

 

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के सबसे सीनियर पत्रकारों में शुमार हामिद मीर ने अपने ट्वीट में 'द जनरल प्रॉब्लम' कहते हुए लिखा है, पाकिस्तानी जनरलों को लंदन में भारतीयों से संपत्ति खरीदने की इजाजत है। ना इसमें किसी को कोई शक है और ना ही उन पर कोई आरोप लगता है। किसी की कोई जांच भी नहीं होती है। वहीं पाकिस्तानी नागरिकों को भारतीयों से मेलजोल बढ़ाने की भी इजाजत नहीं है क्योंकि वे दुश्मन को बड़े राज बता सकते हैं।


फौजी जनरलों पर किया तंज
 

हामिद मीर ने तंज करते हुए लिखा है कि आम नागरिक ही सबसे ज्यादा फसाद फैलाते हैं और सेना के लोग भोले हैं। मीर ने सेना और सत्ता में बैठे पाकिस्तानी लोगों के भारत विरोधी रुख का भी मजाक उड़ाया है। सेना की पोल खोलते हुए मीर ने सवाल उठाया है कि आखिर क्यों उन पर भारतीयों से प्रोपर्टी के लेनदेन के बावजूद कोई सवाल नहीं है। जबकि आम लोगों से सोशल मीडिया कमेंट के लिए भी सवाल हो जाता है।

विदेश में खूब प्रोपर्टी खरीद रहे हैं पाकिस्तान फौज के अफसर


पाकिस्तान की फौज सत्ता मे सीधे दखल और देश में अपनी हैसियत के लिए जानी जाती है। पाक फौज पर अक्सर ही विदेशों में प्रोपर्टी खरीदने के आरोप लगते रहे हैं। लंदन में पाकिस्तान जनरलों की काफी जमीनें बताई जाती हैं। हाल ही में पाकिस्तान की माीडिया में कुछ ऐसी रिपोर्ट भी सामने आई थीं। जिनमें कहा गया था कि भारतीयों के साथ भी पाकिस्तान फौज के अफसरों ने प्रोपर्टी का लेनदेन किया है।


 

Tags