बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ ऐसा कहा जिसपर महिलाएं नाराज हो गईं
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीतीश विधानसभा में बोल रहे हैं। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण और लड़कियों की पढ़ाई पर कुछ ऐसा कहा कि वो बातें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं।

nodpot news सोशल मीडिया पर 'नीतीश कुमार' ट्रेंड कर रहा है। ऐसा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बयान की वजह से हुआ है।
viral news जिसका वजह है बिहार के CM का जनसंख्या नियंत्रण पर एक बयान। जी हां, नीतीश कुमार ने मंगलवार (7 नवंबर 2023) को विधानसभा में ऐसा बयान दिया कि वह बहस का मुद्दा बन गया। माइक्रोब्लॉगिंग साइट X से लेकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी उनका बयान ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया है। जहां अधिकतर यूजर्स इसे विवादित बयान बताया, वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा से लेकर कई महिलाओं ने उनके बयान की आलोचना की है। वहीं इंटरनेट पर कुछ महिलाओं ने इस बयान पर ऐसा रिएक्शन दिया कि वह वायरल ही हो गया। दरअसल, इन महिलाओं ने नीतीश के बयान के उन खाली स्थानों को भरा है जिसे सीएम बोलने से कतरा रहे थे। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताइए।
नीतीश कुमार ने विधानसभा में क्या कहा?
विधानसभा में चर्चा के दौरान नीतीश बोले - लड़की पढ़ी लिखी रहेगी तो जनसंख्या नियंत्रित रहेगी। इसी बात को समझाने के लिए उन्होंने कहा- अगर पढ़ लेगी लड़की... और जब शादी होगा लड़का-लड़की में। पुरुष है वो तो रोज रात में करता है ना... उसी में वो पैदा हो जाता है। और लड़की अगर पढ़ लेती है तो हमको मालूम था कि वो करेगा ठीक है, लेकिन अंतिम में भीतर मत ..., उसको बाहर कर दो और करता है तो... उसी में संख्या घट रही है। आप समझ लीजिए!
यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह वीडियो अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर हो रहा है, जिसे माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर @ChapraZila ने पोस्ट किया और लिखा - देखिए मुख्यमंत्री जी के बात का कैसे रिएक्शन दिया महिलाओं ने।
लोगों ने नीतीश कुमार के इस बयान की आलोचना की है।
इस पोस्ट को न्यूज लिखे जाने तक 2 लाख 57 हजार व्यूज और 3 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, तमाम यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि कितने तेजस्वी लोग हैं। अन्य ने कहा- ये हुई ना बात। वहीं कई यूजर ने लिखा कि जो कहा वो गलत नहीं, जैसे कहा वो गलत है...।