Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पात्रता, फीस, आयु सीमा और परीक्षा की पूरी जानकारी

Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026

Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में 12वीं स्तर की भर्तियों में शामिल होना चाहते हैं।

कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) अब राजस्थान की कई प्रमुख भर्तियों के लिए एक अनिवार्य पात्रता परीक्षा बन चुका है। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार विभिन्न विभागों की भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं। इसलिए यदि आप राजस्थान पुलिस कांस्टेबल, कनिष्ठ सहायक, एलडीसी, वनपाल या अन्य 12वीं स्तर की सरकारी नौकरियों का सपना देख रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी है।

इस लेख में हम Common Eligibility Test 12th Level Exam 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे आवेदन तिथि, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का तरीका विस्तार से समझेंगे।

Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026 Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा आयोजित करने वाला संस्थानराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
परीक्षा का नामCommon Eligibility Test (CET) 12th Level Exam 2026
विज्ञापन संख्या08/2026
राज्यराजस्थान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ तिथि24 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि23 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि23, 24 और 25 अक्टूबर 2026
शैक्षणिक योग्यता12वीं पास
परीक्षा वैधता3 वर्ष
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan CET 12th Level Exam 2026 क्या है?

राजस्थान सीईटी (Common Eligibility Test) एक पात्रता परीक्षा है जिसे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड आयोजित करता है। इस परीक्षा का उद्देश्य विभिन्न विभागों में होने वाली समान स्तर की भर्तियों के लिए उम्मीदवारों की प्रारंभिक पात्रता निर्धारित करना है।

पहले उम्मीदवारों को प्रत्येक भर्ती के लिए अलग-अलग प्रारंभिक परीक्षा देनी पड़ती थी, लेकिन अब CET के माध्यम से एक बार पात्रता प्राप्त करने के बाद कई भर्तियों में आवेदन किया जा सकता है। इससे अभ्यर्थियों का समय, मेहनत और परीक्षा शुल्क दोनों की बचत होती है।

वर्ष 2026 की 12वीं स्तर CET परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार राजस्थान की 14 प्रमुख भर्तियों के लिए पात्र बनेंगे।

Rajasthan CET 12th Level 2026 Important Dates

कार्यक्रमतिथि
नोटिफिकेशन जारी23 जून 2026
आवेदन शुरू24 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि23 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि23, 24, 25 अक्टूबर 2026

CET 12th Level पास करने के बाद किन भर्तियों में आवेदन कर सकेंगे?

CET 12वीं स्तर परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी निम्नलिखित भर्तियों के लिए पात्र होंगे:

क्रम संख्याविभाग / सेवापद का नाम
1राजस्थान वन अधीनस्थ सेवावनपाल
2राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवाछात्रावास अधीक्षक
3राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा ( निवारक शाखा )जमादार ग्रेड-II
4राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवाकांस्टेबल
5राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय लिपिकीय सेवालिपिक ग्रेड-II
6राजस्थान सचिवालय लिपिकीय सेवालिपिक ग्रेड-II
7राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिकीय सेवाकनिष्ठ सहायक
8राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड लिपिकीय सेवाकनिष्ठ सहायक
9राजस्थान पंचायती राज सेवाकनिष्ठ सहायक
10राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्डकनिष्ठ सहायक
11कृषि उपज मंडी सेवा (मंडी समिति कर्मचारी ) कनिष्ठ सहायक
12माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थानलिपिक ग्रेड-II
13राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डकनिष्ठ सहायक
14जयपुर विकास प्राधिकरणकनिष्ठ सहायक

Rajasthan CET 12th Level Application Fee 2026

आवेदन शुल्क विभिन्न वर्गों के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, वहीं राजस्थान राज्य के मूल निवासी अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सभी वर्गों के दिव्यंगजनों के लिए 400 रुपये शुल्क देय होगा।

अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, UPI, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से कर सकते है। हालांकि पूर्व में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) जमा करवा चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग एवं अन्य राज्य के अभ्यर्थी₹600
OBC, MBC, EWS (राजस्थान)₹400
SC, ST (राजस्थान)₹400
दिव्यांगजन₹400

Rajasthan CET 12th Level Educational Qualification

यदि उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा पास कर चुका है, तो वह आवेदन करने के लिए पात्र माना जाएगा।

Rajasthan CET 12th Level Age Limit 2026

राजस्थान CET 12th लेवल के लिए आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई हैं, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर करी जाएगी। लेकिन आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

विवरणआयु
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष
आयु गणना की तिथि1 जनवरी 2027

आयु सीमा में छूट

राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

वर्गआयु छूट
सामान्य वर्ग महिला5 वर्ष
OBC/MBC/EWS/SC/ST पुरुष5 वर्ष
OBC/MBC/EWS/SC/ST महिला10 वर्ष
विधवा एवं विवाह-विच्छिन्न महिलाकोई अधिकतम आयु सीमा नहीं
भूतपूर्व सैनिकनियमानुसार

आवेदन करने से पहले कैंडीडेट आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें।

Rajasthan CET 12th Level Selection Process

यह परीक्षा एक पात्रता परीक्षा है। इसका उद्देश्य उम्मीदवारों की योग्यता का मूल्यांकन करना है।

पात्रताअंक
श्रेणीन्यूनतम अंक
सामान्य वर्ग40%
SC/ST वर्ग35%

SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है।

CET प्रमाणपत्र की वैधता

CET परीक्षा में प्राप्त पात्रता 3 वर्ष तक मान्य रहेगी। इस अवधि के दौरान उम्मीदवार विभिन्न संबंधित भर्तियों में आवेदन कर सकेंगे।

Rajasthan CET 12th Level Exam Pattern 2026

विवरणजानकारी
परीक्षा का प्रकारऑफलाइन (OMR आधारित)
प्रश्नों की संख्या120
कुल अंक240
प्रत्येक प्रश्न2 अंक
परीक्षा अवधि2 घंटे 30 मिनट
प्रश्न प्रकारवस्तुनिष्ठ
नेगेटिव मार्किंग1/3 अंक

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026

राजस्थान CET 12th लेवल परीक्षा में सिलबस निम्न प्रकार से रहेगा।

विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक समय
राजस्थान का इतिहास, राजस्थान की कला एवं संस्कृति, राजस्थान का भूगोल, भारत का भूगोल, भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था
सामान्य विज्ञान, तार्किक विवेचन, गणित
समसामयिक घटनाएं, जन स्वास्थ्य, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी
120 240 02:30 घंटे
  • राजस्थान CET 12th लेवल परीक्षा OMR sheet आधारित ऑफलाइन मोड में लिया जाएगा
  • परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे इसमें कुल प्रश्नों की संख्या 120 रहेगी
  • परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 2 नंबर का होगा और नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई हैं
  • परीक्षा में प्रश्नों का उत्तर देने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।

तैयारी के दौरान अभ्यर्थियों को राजस्थान जीके और करेंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि इन विषयों से अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है:

  • 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • OTR विवरण

सभी दस्तावेज पहले से स्कैन करके तैयार रखें ताकि आवेदन प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो।

Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026 Online Apply Process

यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • पोर्टल लॉगिन करें और राजस्थान SSO पोर्टल पर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • इसके बाद Recruitment Portal खोलें और लॉगिन करने के बाद Recruitment Portal में जाएं और CET 12th Level 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें जिसमें नाम, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता और अन्य सभी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  • दस्तावेज अपलोड करें ध्यान दें निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क जमा करें, यदि OTR शुल्क पहले जमा नहीं किया है तो निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • अंतिम सबमिट करें लेकिन सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

राजस्थान CET 12वीं स्तर परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  • आवेदन अंतिम तिथि से पहले करें।
  • नोटिफिकेशन को पूरा पढ़ें।
  • परीक्षा पैटर्न को समझकर तैयारी करें।
  • राजस्थान जीके और करेंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान दें।
  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें।
  • नियमित मॉक टेस्ट दें।
  • OMR आधारित परीक्षा का अभ्यास करें।

Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026 Important Links

Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026 24 june 2026
Last date for online application 23 July 2026
Online Apply Link Raj SSO
Official notification Link Download here
Official Link RSSB Website
More JoB Updates Nodpot.com

Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026 राजस्थान के उन युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो 12वीं पास करने के बाद सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। इस एक पात्रता परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार राज्य की कई प्रमुख भर्तियों में आवेदन करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

यदि आप पात्र हैं तो आवेदन तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना फॉर्म भरें। साथ ही परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को समझकर तैयारी शुरू करें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी पात्रता शर्तों की पुष्टि अवश्य कर लें। समय पर आवेदन और सही रणनीति के साथ तैयारी करने से सरकारी नौकरी पाने की दिशा में आपका मार्ग काफी आसान हो सकता है।

Rajasthan CET 12th Level 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अंतिम समय में तकनीकी समस्या से बचने के लिए पहले ही आवेदन कर देना बेहतर रहेगा।

CET 12th Level परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

क्या CET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?

हाँ, परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू है। प्रत्येक गलत उत्तर पर प्रश्न के निर्धारित अंक का एक-तिहाई भाग काटा जाएगा।

CET प्रमाणपत्र कितने समय तक मान्य रहेगा?

राजस्थान CET 12वीं स्तर परीक्षा की पात्रता 3 वर्ष तक मान्य रहेगी। इस अवधि में उम्मीदवार संबंधित भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Priya Choudhary  के बारे में
Priya Choudhary प्रिया चौधरी पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिया Nodpot.com पर सरकारी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और सरकारी योजनाओं से संबंधित लेख लिखती हैं। प्रिया को रिसर्च में गहरी रुचि है और वह जटिल विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। Read More
For Feedback - nodpotblog@gmail.com