राजस्थान बिजली विभाग में 2005 पद, आवेदन 5 अगस्त से प्रस्तावित

RVUNL Recruitment 2026 राजस्थान बिजली विभाग में 2005 पद

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग, कॉमर्स और सीनियर सेकेंडरी पास उम्मीदवारों के लिए बिजली विभाग में बड़ी भर्ती सामने आई है। राजस्थान की पांच राज्य विद्युत कंपनियों में कनिष्ठ अभियंता-I, कनिष्ठ लेखाकार और कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-II के कुल 2005 पदों पर सामान्य भर्ती प्रस्तावित है।

भर्ती का आयोजन राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड यानी RVUNL के माध्यम से किया जा रहा है। इसके लिए विज्ञापन संख्या RVUN/Rectt.-2026-27/01 जारी की गई है। आधिकारिक शॉर्ट नोटिफिकेशन में Junior Engineer-I के 869, Junior Accountant के 371 और Junior Assistant/Commercial Assistant-II के 765 पद रखें गए हैं। इन रिक्तियों में बैकलॉग और TSP क्षेत्र के पद भी शामिल हैं।

यह भर्ती RVUNL, RVPN, Jaipur Vidyut Vitran Nigam, Ajmer Vidyut Vitran Nigam और Jodhpur Vidyut Vitran Nigam के लिए आयोजित होगी। कंपनीवार सबसे अधिक 593 रिक्तियां जयपुर विद्युत वितरण निगम में हैं, जबकि जोधपुर डिस्कॉम में 448 और अजमेर डिस्कॉम में 393 पद रखे गए हैं।

इसके ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त 2026 सुबह 10 बजे से शुरू होकर 25 अगस्त 2026 रात 12 बजे तक चलेंगे। आवेदन केवल संबंधित विद्युत निगमों की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

RVUNL Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती का नामराजस्थान की राज्य विद्युत कंपनियों में सामान्य भर्ती
विज्ञापन संख्याRVUN/Rectt.-2026-27/01
नवीनतम नोटिस संख्याRVUN/P&A/Rectt.2026-27/F.103/D.172
नवीनतम नोटिस की तिथि30 जुलाई 2026
पदों के नामकनिष्ठ अभियंता-I, कनिष्ठ लेखाकार एवं कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-II
कुल पद2005
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ5 अगस्त 2026, सुबह 10:00 बजे
आवेदन की अंतिम तिथि25 अगस्त 2026, रात्रि 12:00 बजे
भर्ती क्षेत्रराजस्थान की पांच राज्य विद्युत कंपनियां
आधिकारिक पोर्टलenergy.rajasthan.gov.in

किन पांच बिजली कंपनियों में होगी भर्ती?

  • राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड—RVUN (यह राजस्थान की State Genco यानी बिजली उत्पादन कंपनी है। )
  • राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड—RVPN (यह State Transco के रूप में विद्युत प्रसारण से संबंधित कार्य करती है। )
  • जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड—JVVN ( जयपुर सहित निर्धारित क्षेत्रों में बिजली वितरण से संबंधित कंपनी। )
  • अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड—AVVN ( अजमेर डिस्कॉम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली वितरण करती है। )
  • जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड—JdVVN ( पश्चिमी राजस्थान के निर्धारित क्षेत्रों से संबंधित वितरण कंपनी। )

RVUNL Recruitment 2026 Important Dates

कार्यक्रमतिथि
प्रारंभिक शॉर्ट नोटिफिकेशन24 जून 2026
नवीनतम नोटिस की तिथि30 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू5 अगस्त 2026, सुबह 10 बजे
आवेदन की अंतिम तिथि25 अगस्त 2026, रात 12 बजे
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथिविस्तृत विज्ञापन जारी होना बाकि हैं
आवेदन में सुधारविस्तृत विज्ञापन जारी होना बाकि हैं
परीक्षा तिथिअभी घोषित नहीं
एडमिट कार्डपरीक्षा से पहले जारी होगा

Rajasthan Bijli Vibhag Vacancy 2026

पद का नाम रिक्तियां
कनिष्ठ अभियंता-I विद्युत727
कनिष्ठ अभियंता-I मैकेनिकल 110
कनिष्ठ अभियंता-I सिविल 32
कुल कनिष्ठ अभियंता 869
कनिष्ठ लेखाकार 371
कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-II 765
कुल पद 2005

आधिकारिक नोटिस के अनुसार इन पदों में बैकलॉग और TSP क्षेत्र की रिक्तियां भी शामिल हैं।

RVUNL Recruitment 2026 निगमवार पदों का विवरण

पदRVUNRVPNJVVNAVVNJdVVNकुल
JEN-I (Electrical)109162189144123727
JEN-I (Mechanical)1100000110
JEN-I (Civil)03200032
Junior Accountant442811648135371
Junior Assistant/
Commercial Assistant-II
4541288201190765
कुल3082635933934482005

JEN-I Electrical

Electrical शाखा में सर्वाधिक 727 पद रखे गए हैं। ये रिक्तियां सभी पांच विद्युत कंपनियों में उपलब्ध हैं। सबसे अधिक 189 पद JVVN और 162 पद RVPN में हैं।

इस पद के लिए Electrical Engineering या विज्ञापन में स्वीकार की गई संबंधित शाखा की पूर्णकालिक डिग्री मांगी जा सकती है। शाखा का अंतिम निर्णय विस्तृत नोटिफिकेशन के अनुसार होगा।

JEN-I Mechanical

Mechanical Junior Engineer के सभी 110 पद RVUN में रखे गए हैं। बिजली उत्पादन संयंत्रों से जुड़े तकनीकी काम के कारण यह पद Mechanical, Production, Thermal या स्वीकार की गई संबद्ध शाखाओं के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।

आवेदन से पहले यह जांचना जरूरी होगा कि उम्मीदवार की डिग्री का सटीक नाम पात्र शाखाओं में शामिल है या नहीं।

JEN-I Civil

Civil Junior Engineer के कुल 32 पद RVPN में हैं। इस पद के लिए Civil Engineering, Structural या संबंधित अधिसूचित शाखा की डिग्री मांगी जा सकती है।

Junior Accountant

कनिष्ठ लेखाकार के 371 पद पांचों कंपनियों में विभाजित हैं। इनमें सबसे अधिक 135 पद JdVVN और 116 पद JVVN में हैं।

Junior Assistant/Commercial Assistant-II

इस श्रेणी में सर्वाधिक 765 पद हैं। अकेले JVVN में 288, AVVN में 201 और JdVVN में 190 रिक्तियां दी गई हैं।

पिछली भर्ती के आधार पर सीनियर सेकेंडरी और निर्धारित कंप्यूटर योग्यता मांगी जा सकती है। टाइपिंग टेस्ट या कंप्यूटर आधारित परीक्षा लागू होगी या नहीं, इसकी पुष्टि विस्तृत विज्ञापन से करनी होगी।

RVUNL Recruitment 2026 Eligibility Criteria

इस भर्ती में आवेदन करने की पात्रता प्रत्येक पद के लिए अलग होगी। इंजीनियरिंग पदों पर संबंधित शाखा की तकनीकी डिग्री आवश्यक हो सकती है, जबकि लेखा और सहायक पदों के लिए अलग शैक्षणिक मानदंड रहेंगे।

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
कनिष्ठ अभियंता-I विद्युतसंबंधित विद्युत इंजीनियरिंग शाखा में चार वर्षीय पूर्णकालिक इंजीनियरिंग डिग्री अथवा संबंधित विषय में AMIE
कनिष्ठ अभियंता-I मैकेनिकलमैकेनिकल, प्रोडक्शन, इंडस्ट्रियल, थर्मल, मैकेनिकल एंड ऑटोमेशन अथवा संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में चार वर्षीय पूर्णकालिक डिग्री/AMIE
कनिष्ठ अभियंता-I सिविलस्ट्रक्चरल, सिविल कंस्ट्रक्शन, सिविल इंजीनियरिंग अथवा संबंधित शाखा में चार वर्षीय पूर्णकालिक इंजीनियरिंग डिग्री/AMIE
कनिष्ठ लेखाकारकॉमर्स या बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक अथवा ICMAI Intermediate, ICAI IPCC/Intermediate, MBA या न्यूनतम दो वर्षीय M.Com के साथ निर्धारित कम्प्यूटर योग्यता
कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-IIमान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी अथवा समकक्ष परीक्षा और निर्धारित कम्प्यूटर योग्यता

कंप्यूटर योग्यता

Junior Accountant तथा Junior Assistant/Commercial Assistant-II के लिए RS-CIT, कंप्यूटर डिग्री, डिप्लोमा या विज्ञापन में निर्धारित अन्य प्रमाणपत्र मांगा जा सकता है।

RVUNL Recruitment 2026 Age Limit 2026

आधिकारिक शॉर्ट नोटिफिकेशन में न्यूनतम या अधिकतम आयु घोषित नहीं की गई है। लेकिन पिछली भर्ती के अनुसार न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष आयु सीमा रहेगी। आरक्षित वर्गों को श्रेणी के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

RVUNL Recruitment 2026 Reservation

आधिकारिक शॉर्ट नोटिफिकेशन में बताया गया है कि संबंधित नियमों के अनुसार निम्न वर्गों को आरक्षण या अन्य लाभ दिए जाएंगे:

  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति
  • पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
  • दिव्यांग अभ्यर्थी
  • TSP और सहरिया श्रेणी
  • सेवारत कर्मचारी
  • भूतपूर्व सैनिक
  • महिला अभ्यर्थी
  • उत्कृष्ट खिलाड़ी

श्रेणीवार और कंपनीवार वास्तविक आरक्षण तालिका विस्तृत विज्ञापन से ही स्पष्ट होगी।

RVUNL Recruitment 2026 required Documents

आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए।

  • आधार कार्ड: पहचान सत्यापन और पंजीकरण के लिए।
  • दसवीं की मार्कशीट: नाम और जन्मतिथि प्रमाणित करने के लिए।
  • बारहवीं की मार्कशीट: Junior Assistant की योग्यता के लिए।
  • इंजीनियरिंग डिग्री: JEN-I पद की तकनीकी योग्यता के लिए।
  • सभी सेमेस्टर की मार्कशीट: शाखा, अंक और उत्तीर्ण तिथि जांचने के लिए।
  • B.Com/BBA/M.Com/MBA प्रमाणपत्र: Junior Accountant की पात्रता के लिए।
  • CA/CMA प्रमाणपत्र: लागू प्रोफेशनल योग्यता साबित करने के लिए।
  • कंप्यूटर प्रमाणपत्र: Accountant और Assistant पदों की शर्त के लिए।
  • जाति प्रमाणपत्र: SC, ST, OBC या MBC लाभ के लिए।
  • नॉन-क्रीमीलेयर प्रमाणपत्र: आरक्षित OBC/MBC उम्मीदवारों के लिए।
  • EWS प्रमाणपत्र: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लाभ के लिए।
  • मूल निवास प्रमाणपत्र: राजस्थान निवासी लाभ के लिए।
  • TSP प्रमाणपत्र: TSP क्षेत्र की रिक्तियों के लिए।
  • दिव्यांगता प्रमाणपत्र: PwBD आरक्षण और सुविधा के लिए।
  • खेल प्रमाणपत्र: उत्कृष्ट खिलाड़ी श्रेणी के लिए।
  • पूर्व सैनिक दस्तावेज: Ex-servicemen लाभ के लिए।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर: ऑनलाइन आवेदन अपलोड के लिए।

RVUNL Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

Step 1: आधिकारिक भर्ती वेबसाइट खोलें

सबसे पहले राजस्थान ऊर्जा विभाग या पांचों में से संबंधित विद्युत निगम की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

Step 2: Recruitment सेक्शन खोजें

होमपेज पर Recruitment, Career, Vacancy या Advertisement सेक्शन खोलें। वहां विज्ञापन संख्या RVUN/Rectt.-2026-27/01 से संबंधित लिंक देखें। समान नाम वाली पुरानी भर्ती का फॉर्म न खोलें और वर्ष 2026 अवश्य जांचें।

Step 3: विस्तृत विज्ञापन डाउनलोड करें

Apply Online पर जाने से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। इसमें आयु सीमा, डिग्री की मान्य शाखाएं, शुल्क, आरक्षण, कंपनी वरीयता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और दस्तावेजों की शर्त पढ़ें।

Step 4: अपनी पात्रता जांचें

चुने गए पद के अनुसार अपनी डिग्री, विषय, उत्तीर्ण तिथि, आयु और श्रेणी की जांच करें। JEN उम्मीदवार अपनी शाखा का सटीक नाम मिलाएं। Junior Accountant और Assistant उम्मीदवार कंप्यूटर योग्यता का प्रमाणपत्र जांचें।

Step 5: नया पंजीकरण करें

Apply Online लिंक सक्रिय होने के बाद New Registration विकल्प चुनें। नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, जन्मतिथि और पहचान विवरण भरें। अपना मोबाइल और ईमेल सक्रिय रखें क्योंकि OTP तथा भर्ती अपडेट इन्हीं पर मिल सकते हैं।

Step 6: आवेदन फॉर्म भरें

पंजीकरण के बाद लॉगिन करके व्यक्तिगत, शैक्षणिक, पत्राचार और श्रेणी संबंधी जानकारी दर्ज करें। सभी विवरण मार्कशीट और प्रमाणपत्रों के अनुसार भरें। नाम या जन्मतिथि में अलग स्पेलिंग भविष्य में दस्तावेज सत्यापन के समय समस्या पैदा कर सकती है।

Step 7: कंपनी और पद की वरीयता चुनें

पोर्टल पर उपलब्ध होने पर पद, इंजीनियरिंग शाखा और विद्युत कंपनी की वरीयता सावधानी से चुनें। Final Submit के बाद कंपनी या पद बदलने की अनुमति सीमित हो सकती है।

Step 8: दस्तावेज अपलोड करें

निर्धारित प्रारूप और आकार में फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र तथा श्रेणी प्रमाणपत्र अपलोड करें। धुंधले, कटे हुए या पासवर्ड-सुरक्षित दस्तावेज न लगाएं। अपलोड के बाद प्रत्येक फाइल का Preview जरूर देखें।

Step 9: आवेदन शुल्क का भुगतान करें

अपनी श्रेणी के अनुसार पोर्टल पर प्रदर्शित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। भुगतान सफल होने के बाद Transaction ID और डिजिटल रसीद सुरक्षित रखें। बैंक खाते से पैसा कटने पर भी आवेदन की Payment Status जांचना जरूरी है।

Step 10: Final Submit और प्रिंट निकालें

सभी जानकारी की समीक्षा करने के बाद Final Submit करें। आवेदन संख्या जनरेट होने पर पूरा फॉर्म PDF में डाउनलोड करें। आवेदन प्रिंट, शुल्क रसीद और लॉगिन विवरण भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षित रखें।

RVUNL Recruitment 2026 के लिए आवेदन क्यों करें ?

यह भर्ती राजस्थान के तकनीकी, लेखा और क्लेरिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को एक साथ कई कंपनियों में अवसर देती है।

कुल 2005 रिक्तियों में 869 इंजीनियरिंग, 371 अकाउंट्स और 765 सहायक स्तर के पद हैं। इस कारण अलग-अलग शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

राज्य विद्युत कंपनियों में नौकरी मिलने पर नियमानुसार वेतन, महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, चिकित्सा सुविधाएं, अवकाश और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं।

इंजीनियरिंग पदों पर तकनीकी अनुभव और विभागीय पदोन्नति की संभावना रहती है। Junior Accountant उम्मीदवार वित्त और लेखा क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं, जबकि Junior Assistant को प्रशासनिक एवं वाणिज्यिक कार्यों का अनुभव मिलता है।

विवरण जानकारी
Start RVUNL Recruitment 2026 form5 August 2026 (10:00 AM)
Last Date Online Application form25 August 2026
Apply OnlineEnergy Department Rajasthan
Official Notification Short NoticeCheck here
New Official Notification Short NoticeCheck here
Detailed Official NotificationCheck here
Official WebsiteOfficial Website
More Updates nodpot.com
Join WhatsApp Join WhatsApp Group

RVUNL Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 2005 रिक्तियां घोषित की गई हैं। इनमें Junior Engineer-I के 869, Junior Accountant के 371 और Junior Assistant/Commercial Assistant-II के 765 पद हैं। Junior Engineer की रिक्तियों में Electrical के 727, Mechanical के 110 और Civil के 32 पद शामिल हैं। यह संख्या संलग्न आधिकारिक शॉर्ट नोटिफिकेशन में दी गई है और इसमें बैकलॉग तथा TSP क्षेत्र के पद भी शामिल हैं।

RVUNL भर्ती के आवेदन कब शुरू होंगे?

आवेदन 5 अगस्त 2026 सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 रात 12 बजे है। अंतिम दिन पोर्टल पर ट्रैफिक बढ़ सकता है और शुल्क भुगतान या दस्तावेज अपलोड में समस्या आ सकती है। इसलिए उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले आवेदन पूरा करें। आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर प्रदर्शित अंतिम समय को ही अंतिम माना जाएगा।

किन कंपनियों में नियुक्ति होगी?

भर्ती राजस्थान की पांच राज्य विद्युत कंपनियों के लिए है—RVUN, RVPN, JVVN, AVVN और JdVVN। इनमें RVUN बिजली उत्पादन, RVPN प्रसारण तथा JVVN, AVVN और JdVVN वितरण कंपनियां हैं। कंपनी का आवंटन पद, मेरिट, वरीयता, रिक्तियों और भर्ती नियमों के आधार पर किया जा सकता है।

सबसे अधिक पद किस कंपनी में हैं?

सबसे अधिक 593 रिक्तियां Jaipur Vidyut Vitran Nigam में हैं। इसके बाद Jodhpur Vidyut Vitran Nigam में 448, Ajmer Vidyut Vitran Nigam में 393, RVUN में 308 और RVPN में 263 पद हैं। यह संख्या सभी विज्ञापित पदों को मिलाकर दी गई है।

Priya Choudhary  के बारे में
Priya Choudhary प्रिया चौधरी पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिया Nodpot.com पर सरकारी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और सरकारी योजनाओं से संबंधित लेख लिखती हैं। प्रिया को रिसर्च में गहरी रुचि है और वह जटिल विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। Read More
For Feedback - nodpotblog@gmail.com
× Popup Image
Click Here