रेल्वे में आई बम्पर भर्ती जाने कितने पदों पर होगा चयन – Railway RRB Group D Vacancy 2026

Railway RRB Group D Vacancy 2026

Railway RRB Group D Vacancy 2026: भारतीय रेल्वे देश में सबसे ज्यादा नौकरी देने वाला सरकारी विभाग है, जिसमें मात्र 10 वीं पास भी आवेदन कर सकता है। यदि आप भी 10 वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें है तो रेलवे RRB ग्रुप D भर्ती 2026 आपके लिए एक सुनहरा अवसर है।

हर साल लाखों उम्मीदवार रेल्वे की भर्ती की राह देखते हैं क्योंकि रेल्वे ही सबसे ज्यादा सरकारी नौकरियां प्रदान करने वाला विभाग है और पूरे भारत से इसके आवेदन स्वीकार किए जाते है।

रेलवे RRB ग्रुप D भर्ती का आयोजन railway recruitment Board (RRB) करता है, जो भारतीय रेल्वे के अलग-2 ज़ोन में कर्मचारी चयन का काम करता है।

इस लेख में आपको इस भर्ती की पूरी जानकारी दी जाएगी।

रेलवे RRB ग्रुप D भर्ती 2026 क्या है?


यह भर्ती रेल्वे में लेवल 1 के पदों पर आयोजित की जाती है, जिसमें कर्मचारी अलग अलग विभागों में काम करते है। लोग सुरक्षित भविष्य और स्थायी नौकरी के लिए इसमें आवेदन करते है।

Railway RRB Group D Vacancy 2026 में कुल पदों की संख्या

इस भर्ती में करीब 22,000 पदों कर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे जिसमें Track Maintainer Grade-IV, Pointsman, Assistant (Electrical, Mechanical, Workshop आदि) और Assistant Operations के पदों पर तकनीकी और फ़ील्ड से जुड़े पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Railway RRB Group D Vacancy 2026 की महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन शुरू होने की तिथि जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथिमार्च 2026
फ़ीस भुगतान की तिथिComing Soon
परीक्षा तिथिComing Soon
ऐड्मिट कार्डComing Soon

भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों का अवलोकन यहाँ किया गया है लेकिन अंतिम तिथि का इंतजार किए बगैर आवेदन करें।

Railway RRB Group D Vacancy 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता

यह भर्ती खासकर 10वी और ITI पास उम्मीदवारों के लिए योग्य मानी जाती है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपके पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं या ITI / अप्रेंटिस सर्टिफिकेट होना चाहिए।

Railway RRB Group D Vacancy 2026 के लिए आयु सीमा

इस भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए, हालांकि आरक्षित वर्गों को विशेष छूट दी जाएगी जिसमें ओबीसी को 3 वर्ष एससी/एसटी को 5 वर्ष और PwBD को अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

रेल्वे ग्रुप डी भर्ती में सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के लिए 500 रुपये और एससी,एसटी, महिला एवं दिव्यांग के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है।

Railway RRB Group D Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया

इस भर्ती का चयन चार चरणों में पूरा होता है

  1. CBT – कंप्युटर आधारित परीक्षा

यह भर्ती का पहला और मुख्य चरण है इसमें अब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाते है।

  1. PET शारीरिक दक्षता परीक्षा

CBT पास करने वाले उमीदवारों को शारीरक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाता है जिसमें

पुरुष उम्मीदवार

35 किलो वजन 100 मीटर तक 2 मिनट में उठाना
1000 मीटर दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में

महिला उम्मीदवार

20 किलो वजन 100 मीटर तक 2 मिनट में उठाना
1000 मीटर दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में

  1. दस्तावेज सत्यापन

इसमें सभी शैक्षणिक और पहचान के दस्तावेजों की जांच की जाती है।

  1. मेडिकल टेस्ट

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को मेडिकल फिट होना जरूरी है।

Railway RRB Group D Vacancy 2026 परीक्षा पैटर्न

CBT परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होते है। जिसे 90 मिनट में पूरा करना होता है। इस भर्ती में 1/3 अंक की नेगटिव मार्किंग भी की जाएगी।

विषय प्रश्न/अंक
गणित 25
रीजनिंग 30
सामान्य विज्ञान25
सामान्य जागरूकता20

Railway RRB Group D Vacancy 2026 syllabus

इस भर्ती का सिलबस काफी आसान है जिसमें 10 वीं स्तर के सवाल पूछे जाते है।

गणित

प्रतिशत, लाभ और हानि, अनुपात, समय और दूरी, समय और कार्य, साधारण ब्याज

रीजनिंग

कोडिंग-डिकोडिंग, समानता, संख्या श्रृंखला, दिशा ज्ञान

सामान्य विज्ञान

10वीं स्तर की भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान

सामान्य जागरूकता

करंट अफेयर्स, भारतीय इतिहास, भूगोल, राजनीति

वेतन और भत्ते

ग्रुप डी में बेसिक सैलरी 18,000 हजार होती हैं, इसके अतिरिक्त DA, HRA, TA आदि भत्ते जोड़कर कुल वेतन 22 से 25 हजार रुपये तक होता है। रेल्वे कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा, पेंशन और अन्य लाभ भी मिलते हैं।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाईट पर जाएं
  • नया रजिस्ट्रेशन करें अथवा अपने पुराने अकाउंट में लॉगिन करें।
  • ध्यानपूर्वक आवेदन फॉर्म भरें
  • फ़ोटो और सिग्नचर अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क जमा करें
  • फॉर्म का प्रिन्ट निकाल कर सुरक्षित रख लें

Railway RRB Group D Vacancy 2026 तैयारी कैसे करें

  • रोज कम से कम 8 घंटे एकांत में पढ़ाई करें
  • 10 वीं की किताबें पढ़ें
  • पिछले साल के प्रश्न पत्र हल करें
  • मॉक टेस्ट दें
  • PET की तैयारी पहले से शुरू कर दें

Railway RRB Group D Vacancy 2026 अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नीचे रेलवे RRB ग्रुप D भर्ती 2026 से जुड़े आम सवालों के आसान जवाब दिए गए हैं। इससे आपको फॉर्म भरने और तैयारी में मदद मिलेगी।

रेलवे RRB ग्रुप D भर्ती 2026 कौन आयोजित करता है?

यह भर्ती Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा आयोजित की जाती है, जो Indian Railways के लिए उम्मीदवारों का चयन करता है।

RRB ग्रुप D के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए ITI या अप्रेंटिस सर्टिफिकेट भी मान्य होता है।

RRB ग्रुप D की सैलरी कितनी होती है?

शुरुआती बेसिक सैलरी ₹18,000 प्रति माह होती है। भत्तों को मिलाकर कुल वेतन लगभग ₹22,000 से ₹25,000 तक हो सकता है।

क्या RRB ग्रुप D परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?

हाँ, CBT परीक्षा में हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।

क्या महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं?

हाँ, महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं। PET में उनके लिए अलग मानक तय किए गए हैं।

क्या एक उम्मीदवार एक से अधिक जोन में आवेदन कर सकता है?

नहीं, आमतौर पर उम्मीदवार केवल एक ही RRB जोन के लिए आवेदन कर सकता है। इसलिए आवेदन करते समय जोन ध्यान से चुनें।

RRB ग्रुप D में प्रमोशन का अवसर मिलता है क्या?

हाँ, रेलवे में समय के साथ प्रमोशन के अच्छे अवसर मिलते हैं। अनुभव और विभागीय परीक्षा के आधार पर पदोन्नति हो सकती है।

परीक्षा का स्तर कैसा होता है?

परीक्षा का स्तर 10वीं कक्षा के अनुसार होता है। गणित, विज्ञान और रीजनिंग के बेसिक प्रश्न पूछे जाते हैं।

Priya Choudhary  के बारे में
Priya Choudhary प्रिया चौधरी पिछले 3 सालों से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिया Nodpot.com पर सरकारी नौकरियों, प्रवेश परीक्षाओं और सरकारी योजनाओं से संबंधित लेख लिखती हैं। प्रिया को रिसर्च में गहरी रुचि है और वह जटिल विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। Read More
For Feedback - nodpotblog@gmail.com