Rajasthan Police Recruitment 2025: 9617 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

◉ Priya Choudhary ◷ 12:07 pm ◉ Govt Jobs
PublishedApril 28, 2025
UpdatedApril 28, 2025
CategoryGovt Jobs
ModeOnline

इस पेज पर क्या है?

  1. राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क
  2. Rajasthan Police Recruitment 2025 आयु सीमा
  3. Rajasthan Police Recruitment 2025 शारीरिक योग्यता
  4. Rajasthan Police Recruitment 2025 शैक्षणिक योग्यता
  5. आवेदन प्रक्रिया
  6. Rajasthan Police Recruitment 2025 important links

राजस्थान पुलिस सेवा में भर्ती होने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जिसमें कुल 9617 पदों पर आवेदन लिए जाएंगे।

राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (Rajasthan Police Recruitment 2025) का आयोजन इस वर्ष करना तय हुआ है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, जिसके लिए 12 वीं पास और CET उत्तीर्ण न्यूनतम योग्यता रखी गई है। इस भर्ती के आवेदन 28 अप्रैल से शुरू होंगे व 17 मई 2025 को अंतिम तिथि रखी गई है। हालांकि किसी विशेष स्थिति में इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। इस वैकन्सी के परीक्षा की नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं की गई है, जिसके अपडेट के लिए आप हमारा व्हाट्सप्प ग्रुप जॉइन कर सकते है।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क

इस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क अलग-2 है। सामान्य वर्ग और बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये व अन्य सभी वर्ग जैसे नॉन क्रीमी लेयर, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए मात्र 400 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है। यदि आवेदन के समय आपसे कोई त्रुटि होती है तो उसमें आप 18 मई 2025 तक सुधार करवा सकते है जिसके लिए 300 रुपये शुल्क देना होगा। इसके बाद किसी भी प्रकार के संशोधन अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Rajasthan Police Recruitment 2025 आयु सीमा

इस वैकन्सी के लिए आयु सीमा सामान्य पुरुष के लिए 18 वर्ष से 24 वर्ष तक रखी गई है जबकि सामान्य वर्ग की महिला आवेदक के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 29 वर्ष तक रखी गई है। इसके अलावा सभी आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। किसी भी अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2008 के बाद का नहीं होना चाहिए।

Rajasthan Police Recruitment 2025 शारीरिक योग्यता

इस भर्ती के लिए शारीरिक योग्यता राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम 1989 के नियम 14 के अनुसार होगी जिसमें सभी मापदंडों का पूरा होना अनिवार्य होगा।

मापदंड सामान्य क्षेत्रपुरुषमहिला
न्यूनतम ऊंचाई168 सेंटीमीटर152 सेंटीमीटर
न्यूनतम सीना ( केवल पुरुषों के लिए लागू )बिना फुलाए 81 cm फुलाने पर 86 cm
( कम से कम 5 cm फूलन जरूरी )
लागू नहीं
न्यूनतम वजन ( केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए)लागू नहीं47.5 कि.ग्रा.

सामान्य क्षेत्र के लिए उपरोक्त वर्णित शारीरिक मापदंडों के अनुसार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते है तो सीने में 5% तक की छूट दी जाएगी, वहीं पहाड़ी और आदिवासी क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम 1989 के नियम 14 (2) के अनुरूप मापदंड लागू होंगे। सभी महिला अभ्यर्थियों ले लिए तय न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर और वजन 47.5 किलोग्राम में कोई भी छूट नहीं दी जाएगी।

Rajasthan Police Recruitment 2025 शैक्षणिक योग्यता

इस पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त आवेदक राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित होने वाली CET परीक्षा पास होना चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करता सरकार की आधिकारिक वेबसाईट जिसका लिंक नीचे दिया गया पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके अलावा SSO Portal से भी आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आपको पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद Citizen Apps (G2C) में मौजूद Recruitmnet Stack 2 पर क्लिक करना है।

इसके बाद apply now पर क्लिक करके One time registration कर लेना है। इसके बाद आप स्टेप बाइ स्टेप आवश्यक जानकारी दे कर अपना आवेदन कर सकते है। आवेदन के बाद ऑनलाइन आवेदन का प्रिन्टआउट अपने पास सुरक्षित रख लें। प्रिन्टआउट को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ें, यदि कोई त्रुटि हो गई हो तो उसे तुरंत सुधार कर लें।

आवेदन शुरू होने की तिथि28 अप्रैल 2025
आवेदन की अंतिम तिथि17 मई 2025
आधिकारिक नोटिफिकेशन यहाँ देखें
ऑनलाइन आवेदन लिंकयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाईटयहाँ क्लिक करें
सभी सरकारी भर्ती यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Join करेंTelegram Join करें